-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । उप खण्ड अधिकारी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने की विधुत चोरों के विरुद्ध छापामार कारवाई ।

नानकमत्ता । उप खण्ड अधिकारी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने की विधुत चोरों के विरुद्ध छापामार कारवाई ।

आधा दर्जन से अधिक बिजली चोरों के विरुद्ध दर्ज कराया विधुत चोरी करने का मुकदमा ।

नानकमत्ता । विधुत विभाग व विजिलेंस टीम की संयुक्त टीम ने छापामार कारवाई के दौरान बिजली चोरी करने वाले लोगों को विधुत चोरी करते पकड़ा हैं, टीम ने चोरी से चलाये रहे उपकरण व विधुत केवल भी बरामद की है।

        बुधवार को विधुत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित जायसवाल उपखण्ड अधिकारी विधुत वितरण खण्ड सितारगंज  के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने विधुत विभाग कर्मचारियों के साथ संयुक्त टीम में ग्राम सिसाईखेड़ा , खैराना तथा ग्राम देवकली में विधुत चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें 9 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया।‌छापे के दौरान टीम ने विधुत चोरी कर चलाये जा रहे विधुत उपकरण, व केवल तार भी बरामद की है। विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि विधुत चोरों के विरुद्ध धारा 138 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। इधर छापामार कारवाई करने वाली टीम में उपखण्ड अधिकारी हर्षित जायसवाल , सहायक अभियंता( सतर्कता ) पुनीत कुमार , अवर अभियंता नानकमत्ता  नीरज कुमार, लाइन कर्मी  भूपाल राना , जितेंद्र राना , संजीत राना, एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। उपखण्ड अधिकारी हर्षित जायसवाल बताया की विधुत विभाग द्वारा विधुत चोरी रोकने हेतु सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

0 Response to "नानकमत्ता । उप खण्ड अधिकारी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने की विधुत चोरों के विरुद्ध छापामार कारवाई ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article