नानकमत्ता । केजेएम स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में लिया स्थान।
नानकमत्ता । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2026 का परीक्षाफल में के. जे.एम.सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिक्षफल शत -प्रतिशत रहा । इंटर में कुल पंजीकृत विद्यार्थी 305 में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए,जिसमें सात विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में सोनू अटवाल (95.8%) प्राप्त कर आठवीं रैंक, एलीना कुरैशी (92.8% ) ने 19वीं रैंक, भावना भंडारी (92.6%) ने 20वीं रैंक, निर्मला (92.4%) ने 21वीं रैंक ,खुसबू जोशी (91.80%) ने 24वीं रैंक, बीना जोशी (91.60%) 25वीं रैंक ,प्रियंका जोशी (91.60%) 25वीं रैंक स्थान प्राप्त स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को स्कूल के प्रबन्ध कैलाश चन्द्र जोशी ने जानकारी में बताया की स्कूल में इंटर में 91 विद्यार्थियों सहित उत्तीर्ण हुए।105 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं अन्य सभी ने द्वितीय श्रेणी स्थान प्राप्त किया है।इसी क्रम में विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा, जिसमें दीपाली जोशी ने उत्तराखंड मेरिट लिस्ट में 22वाँ स्थान प्राप्त किया व विद्यालय में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके विद्यालय प्रबंधक कैलाश चंद्र जोशी, विद्यालय अध्यक्षा चंद्र जोशी ,प्रधानाचार्य दलजीत सिंह, प्रधानाचार्य महेश जोशी,उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता व समस्त स्टाफ ने उत्तीर्ण हुए सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

0 Response to "नानकमत्ता । केजेएम स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में लिया स्थान। "
एक टिप्पणी भेजें