नानकमत्ता । कांग्रेस विधायक चुनने के बाद विकास में पिछडी जनता,आगामी चुनाव में टूटी दहला मार्ग सड़क को बनायेगी हार जीत का मुद्दा।
पंचायत कर्मचारियों ने सड़क खोदकर बिछायी विधुत केबल।
नगर का दहला रोड जगह जगह खोद खोद कर दिया क्षतिग्रस्त ।
नानकमत्ता । पांच वर्ष में कांग्रेस विधायक को नहीं दिखाई दी यहां की टूटी सड़क, यह आरोप किसी और का नहीं बल्कि यहां के रहने वाले लोगों का हैं, आरोप है की वर्षों से टूटी फूटी सड़क से लोग गुजर रहे है ,लेकिन विधायक जी को मानो लोगों की परेशानियां से कोई लेना देना नहीं है। सड़क का निमार्ण कराना तो दूर यहां आकर सड़क से हो रही लोगों को परेशानियां की सुध लेने का भी मानो उनके पास समय नहीं है। आक्रोशित लोगों का कहना हैं की आगामी चुनाव में यही टूटी पडी दहला रोड सड़क इस बार चुनाव में नेताओं के हार जीत का मुद्दा बनेगी,तथा विकास तथा लोगों की परेशानियों को अनदेखा करने वालो का बहिष्कार किया जाएगा।
बता दे कि नगर का दहला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं, बीते दिवस ठेकेदार द्वारा पानी की पाइप लाइन को जमीन में बिछाने को सड़क को खोदकर पाइप लाइन को बिछाया तो सड़क की दुर्दशा तो हुई हैं ही इसके साथ सड़क में जगह जगह गड्ढे होने के इसमें किसानो व आन जन के वाहन भी फस रहे हैं, वही सड़क पर जगह जगह पत्थर बिखरे पड़े होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियां भी हो रही है। वही क्षतिग्रस्त दहला मार्ग की हालत अभी सुधर नहीं पाई हैं की नगर पंचायत नानकमत्ता के कर्मचारियों द्वारा विधुत पोल के लिए तार जमीन में बिछाने को सड़क को बीच से खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर देने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कते झेलनी पड़ रही हैं, जिसके चलते लोगों में आक्रोश पनप रहा है। ज्ञात रहे की बरसात से पहले यदि यहां सड़क का डामरीकरण नहीं कराया गया तो यहा सड़क पर गहरे गड्ढे होने पर लोगों को आवागमन में भारी परेशानियो व मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दहला रोड क्षति है लेकिन संबधित लोक निमार्ण विभाग मूक दर्शक बनकर इसे देख रहा हैं लेकिन सड़क के सुधार करने की जहमत नहीं उठा रहा है।एसे में लोगों द्वारा सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।
0 Response to "नानकमत्ता । कांग्रेस विधायक चुनने के बाद विकास में पिछडी जनता,आगामी चुनाव में टूटी दहला मार्ग सड़क को बनायेगी हार जीत का मुद्दा।"
एक टिप्पणी भेजें