नानकमत्ता । विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार किस पर खेलेगी चुनावी दाव।
भाजपा पूर्व विधायक सहित दो लोग कर रहे भाजपा से एक ही विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी ।
भाजपा के डा. प्रेम सिंह राना नानकमत्ता विधानसभा से दो वार चुने जा चुके हैं विधायक ।
नानकमत्ता । आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार नानकमत्ता विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी चुनने में भाजपा को काफी मुश्किलें आ सकती हैं, बता दे कि जहां एक ओर इस विधानसभा नानकमत्ता सीट से भाजपा के पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना चुनावीतैयारी में जुटे है जो लगातार लोगों से जन सम्पर्क करते हुए शोसल मिडिया पर दिखाई दे रहे है। वही दुसरी तरफ भाजपा से इसी विधानसभा सीट से आगामी चुनाव की तैयारी में खासे चर्चित नाम वाले भाजपा के श्रीपाल सिंह राना भी चुनाव की दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं जो लोगों में जन सम्पर्क करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा के लिए एक ही विधानसभा में दो चेहरे सामने आने पर पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति बन सकती है, हालांकि अभी पार्टी स्तर पर इस विधानसभा के लिए किसी ने नाम की कोई घोषणा नहीं की गयी हैं कि लेकिन विधानसभा नानकमत्ता में इस बार भाजपा विधायक प्रत्याशी किसको चुनती है यह कहना अभी संभव नहीं है। हालांकि दोनों अपने अपने तरीके से लोगों में जन सम्पर्क जारी रखे हुए हैं।बता दे की वर्तमान में नानकमत्ता विधानसभा में कांग्रेस के विधायक गोपाल सिंह राना यहां विधानसभा नानकमत्ता का नेतृत्व कर रहे हैं इस बार के आगामी विधानसभा चुनाव में नानकमत्ता विधानसभा से कांग्रेस किसको अपना विधायक प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में लाती हैं कह पाना मुश्किल हैं अगर कांग्रेस पुराने प्रत्याशी पर दाव खेलेगी तो इस बार कांग्रेस को चुनावी सिक्स्थ मिल सकती है। इधर भाजपा के लिए पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना बनाम श्रीपाल सिंह राना से किसी एक को प्रत्याशी चुनना उतना ही मुश्किल होगा जितना की भूसे के ढेर में खोई सुई को खोजना ।फिलहाल तो नानकमत्ता विधानसभा में आगामी चुनाव की तैयारियां दम भरती दिखाई देने लगी है।
0 Response to "नानकमत्ता । विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार किस पर खेलेगी चुनावी दाव।"
एक टिप्पणी भेजें