चम्पावत। एसओजी व थाना रीठा साहिब पुलिस ने रीठा साहिब क्षेत्र सें एक गुलदार (तेन्दुए) की खाल सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
वन्यजीव तस्करों के खिलाफ चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही , वर्ष 2026 में अब तक दो अलग-अलग मामलों में गुलदार की खाल की बरामद।
चम्पावत । पुलिस अधीक्षक चम्पावत के कुशल नेतृत्व में चम्पावत पुलिस की वन जीव तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार श्रीमति रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा वन्य जीव जन्तु की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया।उक्त के क्रम में बीते शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना रीठासाहिब पुलिस टीम व वनविभाग की टीम के साथ पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को वन्य जीव गुलदार( तेंदुए) की खाल लंबाई लगभग 2M चौड़ाई करीब 140 मीटर गुलदार की उम्र करीब 8 वर्ष के साथ गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा निवासी गागरी नदी पार थाना रीठा साहिब जनपद चम्पावत बताया है। आरोपी ने बताया की उसने गुलदार को फंदा लगाकर मार था तथा उसकी हड्डियाँ जंगल में छुपा दी हैं।उक्त संबंध में वन विभाग द्वारा अभियुक्त को रिमांड में लेकर गुलदार की हड्डियों की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के मोबाइल फोन में गुलदार को फंदा लगाकर मारने संबंधी साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। आरोपी दीपक सिंह बोरा खाल को अपनी स्कूटी सख्या (UK03 B 2770)में एक थैले के अंदर पैक कर किसी व्यक्ति को लोहाघाट की ओर देने जा रहा था। उक्त घटना में कुछ अन्य लोगों के भी नाम आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध रेंज कार्यालय भींगराडा में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा वन्य जीव जंतु अधिनियम 1972 की सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया । पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, अपर उप निरीक्षक भुवन पाण्डये, मुख्य आरक्षी ललित श्रीवास्तव, तपेन्द्र जोशी, सिपाही ललित चौधरी, राजकुमार,सूरज कुमार,नासिर हुसैन,वन विभाग टीम में उप निरीक्षक नीरज बिष्ट, अर्जून सिंह,सिपाही दीपक शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत। एसओजी व थाना रीठा साहिब पुलिस ने रीठा साहिब क्षेत्र सें एक गुलदार (तेन्दुए) की खाल सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें