रुद्रपुर ।नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण :एसएसपी अजय गणपति ।
एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में “नशा मुक्त देवभूमि”अभियान के तहत खिलाड़ियों/युवाओं को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाकर फुटबॉल सद्भावना टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ , कर सशक्त जागरूकता संदेश दिया गया।
नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत खेलों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने की पहल।
08 टीमों की भागीदारी, खेल भावना व अनुशासन का शानदार प्रदर्शन।
राजीव कुमार सक्सेना
रुद्रपुर । पुलिस लाइन रुद्रपुर में जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के अंतर्गत फुटबॉल सद्भावना टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया।
शनिवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस द्वारा “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के अंतर्गत फुटबॉल सद्भावना टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें फुटबॉल टूर्नामेंट में 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, आयोजित खेल में पुलिस बल एवं स्थानीय युवाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट खेल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया गया।आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखते हुए उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि “नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि युवा खेलों व सकारात्मक गतिविधियों को अपनाते हैं, तो वे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और समाज को भी सुरक्षित बनाएंगे। ऊधमसिंहनगर पुलिस इस दिशा में निरंतर कार्यरत है।
0 Response to "रुद्रपुर ।नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण :एसएसपी अजय गणपति ।"
एक टिप्पणी भेजें