सितारगंज ।एस एम पब्लिक स्कूल के नीरज भट्ट ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 96% अंकों के साथ प्रथम प्राप्त किया ।
सितारगंज । शहर के एस एम पब्लिक स्कूल क़े कक्षा दसवीं की परीक्षा में नीरज भट्ट 96% अंकों के साथ प्रथम, हर्षित जोशी 93. 4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर शुभम बोरा 92.2% अंकों के साथ त्रितीय स्थान और शिवांशु द्विवेदी मौसीना और अंशिका चंद 90% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे,इसके साथ साथ 20 से अधिक छात्र छात्राओं ने 80% अंक से अधिक और 40 से अधिक छात्र छात्राओ ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। सभी होनहार छात्र छात्राओं को तथा उनके माता-पिता को विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य डॉक्टर मनिंदर सिंह गुलाटी, उप प्रधानाचार्य टी एस जीना जी द्वारा बधाई संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Response to "सितारगंज ।एस एम पब्लिक स्कूल के नीरज भट्ट ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 96% अंकों के साथ प्रथम प्राप्त किया ।"
एक टिप्पणी भेजें