चम्पावत। बनबसा के हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा को पत्नी संग स्मैक के साथ एसओजी ने किया गिरफ्तार ।
दोनों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की 45 ग्राम स्मैक,50,700 रुपय की नगदी व कार बरामद ।
आरोपी ड्रामा पूर्व में हत्या के एक मामले में न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा के बाद उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत पर चल रहा था बाहर ।
चम्पावत/ बनबसा । जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमति रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में जिले की एसओजी व थाना बनबसा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर गाड़ीगोठ को जाने वाले रास्ते पर ग्राम पंपापुर थाना बनबसा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK03 TA 2607 (आर्टिका) को रोककर तलाशी ली जिसमें सवार एक व्यक्ति व एक महिला के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 50,700 रुपये नगद की नगदी बरामद हुई । पुलिस ने मय कार के दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा पुत्र स्व: राम अवतार कश्यप निवासी वार्ड न0-7 अग्रसैन धर्मशाला के पीछ थाना बनबसा तथा महिला मीनू कश्यप पत्नी सूरज कश्यप निवासी वार्ड न0-7 अग्रसैन धर्मशाला के पीछ थाना बनबसा के रुप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी सूरज कश्यप जो वर्तमान में थाना बनबसा का हिस्ट्रीशीटर है जिसके के विरुद्ध पूर्व में 15 अभियोग पंजीकृत हैं। जो पूर्व में हत्या के एक मामले में संलिप्त था जिसको न्यायालय से आजीवन की सजा हुई है जो की उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत पर बाहर चल रहा था। दोनों आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस ओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा, अपर उप निरीक्षक गणेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह ,मुख्य आरक्षी संजय शर्मा, महिला मुख्य आरक्षी सरिता विश्वकर्मा, आरक्षी नासिर,कुलदीप,एसएसबी सहायक कमाण्डेंट जे सेनापति मय टीम शामिल रहे।
0 Response to "चम्पावत। बनबसा के हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा को पत्नी संग स्मैक के साथ एसओजी ने किया गिरफ्तार ।"
एक टिप्पणी भेजें