नानकमत्ता । ग्राम पंचायत ऎचता में जल भराव से सड़क व मार्गों की हालत बदहाल।
शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत की बन्द पड़ी नालियों की नहीं ली जा रही सुध।
नानकमत्ता । नगर से सीमावर्ती नानकसागर डाम पार स्थित ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते यहां पानी निकासी के लिए बनायी गयी सरकारी नालियों का सफाई ना होने के कारण बन्द नालियों में पानी की निकासी ना होने कारण पानी गांव की सडको पर वह रहा है, जिससे गांव के लोगों को आवागमन मे भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे की नानकसागर डाम पार से मुकेश तिवारी द्वारा साझा की गयी गांव की सडको पर भरे पानी की तस्वीरें बता रही हैं की ग्राम पंचायत द्वारा यहा विकास के नाम पर केवल सरकारी धन का केवल दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा सड़क के पानी निकासी को बनायी गयी नालियों की सफाई ना कराये जाने से नालियों का पानी सड़क पर वह रहा है। जिससे ना केवल सड़क क्षतिग्रस्त हो रही हैं बल्कि आवागमन भी अवधि हो रहा है। बातते हैं की इस संबध में अधिकारियों एवं पोर्टल पर भी शिकायते की गयी हैं लेकिन किसी के द्वारा भी इस पर अमल नहीं किया गया हैं ।
0 Response to "नानकमत्ता । ग्राम पंचायत ऎचता में जल भराव से सड़क व मार्गों की हालत बदहाल।"
एक टिप्पणी भेजें