-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । पुलिस का नशे पर कडा प्रहार नेपाल देश के तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।

नानकमत्ता । पुलिस का नशे पर कडा प्रहार नेपाल देश के तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।

तस्करो के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की 25.73 ग्राम स्मैक बरामद ।

बनबसा के हैरी नामक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर नोयडा जाने की फिराक में थे तीनों तस्कर ।

नानकमत्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध  चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अनुक्रम में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

     शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने  प्रभारी निरीक्षक  के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान बीते गुरुवार की देर शाम को नानकमत्ता के नानकसागर डाम पर स्थित वाटर स्पोर्ट्स के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तीनो के कब्जे से पुलिस ने 25.73 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में तीनो ने अपना नाम राजू नायक पुत्र नारायण सिंह नायक निवासी वार्ड नं0 09 भीमदत्त नगर पालिका ब्रह्मदेव, अंचल-महाकाली नेपाल व विशाल बिष्ट पुत्र धनबहादुर बिष्ट निवासी, वार्ड नं0 12 भीमदत्त नगर पालिका, जिप्रका- कंचनपुर, अंचल महाकाली, नेपाल तथा तीसरे ने अपना नाम आशीष जोशी पुत्र त्रिलोक जोशी निवासी भीमदत्त नगरपालिका वार्ड नं0 12, जिप्रका- कंचनपुर, अंचल महाकाली नेपाल राष्ट्र बताया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक को हैरी नामक व्यक्ति से खरीदकर लाये हैं जो खुद को बनबसा का बताता है। तीनों ने बताया की वह स्मैक लेकर नोएडा जाने वाले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 नारकोटिक एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार,उप निरीक्षक मनोज जोशी, आरक्षी नवीन जोशी,प्रकाश आर्या शामिल हैं।

0 Response to "नानकमत्ता । पुलिस का नशे पर कडा प्रहार नेपाल देश के तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article