नानकमत्ता। नशा तस्करो पर कडा प्रहार 11 ग्राम स्मैक व वाइक के साथ तस्कर दबोचा।
कोतवाली पुलिस का ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करो पर कडा प्रहार ।
नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली पुलिस में मादक पदार्थ के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान बीते बुधवार की देर शाम को एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ जंगल जोगीठेर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में स्मैक तस्कर ने अपना नाम सोनू सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम रघुलिया खटीमा बताया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी टीम चौकी प्रभारी प्रतापपुर उप निरीक्षक राजेंद्र पंत , मुख्य आरक्षी , आरक्षी नवीन जोशी , गिरीश चंद्र शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता। नशा तस्करो पर कडा प्रहार 11 ग्राम स्मैक व वाइक के साथ तस्कर दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें