रुद्रपुर ।जनपद में नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी गणपति
जनपद उधमसिंहनगर में करीब 71 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्कर पकड़े गये।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करो व आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
राजीव कुमार सक्सेना ।
रुद्रपुर । जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक्शन मोड में है। उनका कहना हैं की जनपद में नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, युवाओं को नशे से दूर रखने एवं समाज को सुरक्षित बनाने को पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
बुधवार को जनपद उधमसिंहनगर में करीब 71 लाख रुपये कीमत की पकड़ी गयी स्मैक के साथ पकड़े गये दो शातिर नशा तस्करो गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए मीडिया को जानकारी देते हुए जिले के पुलिस कप्तान अजय गणपति ने बताया की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में 103.4 ग्राम स्मैक बरामद तथा कोतवाली किच्छा पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊ की संयुक्त कार्यवाही में 133 ग्राम स्मैक के साथ नगदी व मोबाइल फोन भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में चौकी लालपुर पुलिस व एएनटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही महराया कट क्षेत्र के पास एक महिला सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर निवासी टिब्बा लालपुर थाना किच्छा को 133 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं जिसके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम बागवाल रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर चैकिंग के दौरान एक एक व्यक्ति को103.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं जिसने अपना नाम अर्जुन सिंह निवासी कपूरपुर, थाना मीरगंज, जनपद बरेली उत्तर प्रदेश बताया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

0 Response to "रुद्रपुर ।जनपद में नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी गणपति "
एक टिप्पणी भेजें