-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा विकलांग, पुलिस रही धुत्कार ।

नानकमत्ता ।न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा विकलांग, पुलिस रही धुत्कार ।

ढेड माह से पुलिस ने नहीं लिखि गुमशुदगी, पीड़ित प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी लगा चुका हैं न्याय की गुहार।

नानकमत्ता । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव का एक विकलांग पिछले डेढ़ माह  से बिना बताये घर से गयी पत्नी की बरामदगी के लिए एक पाव पर चलकर कोतवाली पुलिस के चक्कर काट रहा है। यहां उसकी मदद करने के वजाये पुलिस उसे फटकाकर भगा रही है। ,पीडीत ने इस वावत प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार है। परंतु किसी के द्वारा भी विकलांग की ना तो मदद की गई ना उसे न्याय दिलाया गया।

       बात दे की कोतवाली नानकमत्ता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रतापपुर नंबर 7 जोगी ठेर नगला निवासी सतनाम सिंह पुत्र स्वर्गीय जसवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को एक पत्र देकर बताया कि बीती 24 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने ना तो उसकी पत्नी को खोजने की कोई कार्रवाई की और ना ही उसकी पत्नी की आज दिन तक कोई गुमशुदगी लिखी है। पीड़ित ने बताया कि जब वह न्याय के लिए कोतवाली गया तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसे धुत्कार कर वहां से भाग, पीड़ित ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 27 फरवरी 2026 को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है परंतु पीड़ित को अब तक न्याय नहीं मिला है। न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोतवाली पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने में कितनी सक्षम साबित हो रही है।


0 Response to "नानकमत्ता ।न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा विकलांग, पुलिस रही धुत्कार ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article