-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

रुद्रपुर।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिला सभगार में की समीक्षा ।

रुद्रपुर।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिला सभगार में की समीक्षा ।

निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को एयरपोर्ट की बाउन्ड्री कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिये। 

रुद्रपुर । जनपद उधमसिंहनगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिला सभगार में समीक्षा की। उन्होने निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को एयरपोर्ट की बाउन्ड्री कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की भूमि पर जो भी भवन अभी तक नही तोड़े गये है उन्हे शीघ्र तुड़वाना सुनिश्चित करें।   

      जिलाधिकारी ने विद्युत लाईन को शिफ्ट करने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी व पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत लाईन को शीघ्र शिफ्ट कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे जो पेड़ कटवाने है उन्हे वन विभाग से समन्वय करते स्वीकृति लेकर कटवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होने एयरपोर्ट विस्तारिकरण के कार्यो को सभी अधिकारी समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिये।

0 Response to "रुद्रपुर।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिला सभगार में की समीक्षा ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article