नानकमत्ता । देर रात्रि एसएसपी अजय गणपति का कोतवाली नानकमत्ता में औचक निरीक्षण।
लंबित विवेचनाओं का गुणात्मक एवं समयबद्ध निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान का निर्देश ।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता । देर रात्रि एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली नानकमत्ता का औचक निरीक्षण किया ,उन्होंने क्षेत्र में संचालित रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी तथा मध्य रात्रि चेकिंग व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया ,तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात कोतवाली नानकमत्ता में ,औचक निरीक्षण के दौरान एस एसपी अजय गणपति ने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया उनहोंने यहा कोतवाली प्रभारी को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर कोतवाली परिसर, हवालात, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्था हेतु दिए विशेष निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसएसपी कोतवाली परिसर, मालखाना, हवालात, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया की जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं मध्यरात्रि चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
0 Response to "नानकमत्ता । देर रात्रि एसएसपी अजय गणपति का कोतवाली नानकमत्ता में औचक निरीक्षण।"
एक टिप्पणी भेजें