चम्पावत । नानकमत्ता के सुक्खा से खरीदकर लाया था स्मैक, चम्पावत की एस ओजी ने दबोचा।
भारी मात्रा में लाखों रुपये कीमत की 82.25 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर बरामद ।
राजीव कुमार सक्सेना
चम्पावत । जनपद चम्पावत की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी ने पुलिस टीम के सहयोग से लाखो रुपये कीमत की भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
रविवार को जनपद चम्पावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद की एस ओजी टीम के प्रभारी कमलेश भट्ट ने टनकपुर पुलिस की सयुक्त टीम के साथ,पुलिस क्षेत्रा अधिकारी वंदना वर्मा, के नेतृत्व में टनकपुर थाना क्षेत्र में एक चाउमीन की दुकान रामू दा फास्ट फूड सेन्टर पर छापामार कारवाई की छापे के दौरान मौके से टीम ने दुकान से भारी मात्रा में लाखों रुपये कीमत की 82.25 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में पकडे गये स्मैक कारोबारी गोबिंद राम पुत्र स्वर्गीय रमेश राम निवासी ककराली गेट के पास प्लॉट नंबर 4 थाना टनकपुर ने बताया की वह बरामदा स्मैक को जिला उधमसिंहनगर के नानकमत्ता से सुक्खा से खरीदकर लाया है। टीम ने आरोपी के विरुद्ध टनकपुर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है। यहा कारवाई करने वाली टीम में एस ओजी टीम के प्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक संदीप पिलखवाल, मुख्य आरक्षी चंद्र सिंह ,घनश्याम ,आरक्षी ललित चौधरी, कुलदीप सिंह ,नासिर हुसैन, सूरज कुमार, शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत । नानकमत्ता के सुक्खा से खरीदकर लाया था स्मैक, चम्पावत की एस ओजी ने दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें