नानकमत्ता । वजिन्दर सिंह मोमी को यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव चुना गया।
नानकमत्ता। प्रदेश में कांग्रेस द्वारा कराये गये संगठन चुनाव में नानकमत्ता 69 विधानसभा सरौजा के वजिन्दर सिंह मोमी को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव घोषित किया गया है।
मंगलवार को प्रेस से रुबरु होते हुए नव नियुक्त उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वजिन्दर सिंह मोमी ने जानकारी में बताया की पार्टी स्तर पर यूथ का चुनाव काराया गया जिसमें पार्टी द्वारा उनके यूथ महासचिव की घोषणा की गयी है।कहा की कांग्रेस पार्टी ने उनपर जो भरोसा किया हैं वह उस भरोसे पर पूरी तरह से खरे उतरेगे,तथा पार्टी के प्रति समर्पित रहकर काम करेंगे। यूथ का महासचिव बनने पर मोमी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संग खीची गयी अपनी फोटो साझा की है। मोमी को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस महासचिव चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्होंने शुभकामनाएं दी है।
0 Response to "नानकमत्ता । वजिन्दर सिंह मोमी को यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव चुना गया। "
एक टिप्पणी भेजें