नानकमत्ता । बच्चे का शव नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में रखकर किया प्रदर्शन
बीते रविवार को सरकारी तालाब में डूबने से हुई थी नाविलग बच्चे की मौत।
प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदर, व पुलिस मौके पर पहुंची ।
नानकमत्ता । बीते रविवार को नगर के दहला मार्ग पर स्थित वार्ड नम्बर छह में निमार्णाधीन सरकारी तालाब में डूबने से आठ वर्ष के बालक देव पुत्र विजयपाल की मौत हो गयि थी। सूचना पर पुलिस ने मृतक बालक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।
सोमवार को बालक की मौत से आक्रोशित परिजन सैकडों की सख्या में पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक बालक देव के शव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय नानकमत्ता के परिसर में पहुंच गये , जहा बालक का शव रखकर परिजनो एवं पहुंची लोगों की भीड ने जमकर प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत नानकमत्ता के द्वारा दहला मार्ग पर सरकारी तालाब में कराये जा रहे ठेकेदार द्वारा निमार्ण में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हैं। ठेकेदार के विरुद्ध कारवाई करने तथा सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गयी,मामले की जानकारी होने पर यहां प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेन्द्र पन्त, पुलिस फोर्स के साथ नगर पंचायत पहुंच गये, तथा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया । वही मामले की सूचना मिलते ही यहां सितारगंज के तहसीलदार हिमांशु जोशी नानकमत्ता उप तहसील नायाब तहसीलदार नरेंद्र गहतोडी भी पहुंच गये तथा पिडित परिजनो से बर्ता कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त करने को कहा लेकिन घटना से गुस्साये लोगों एव परिजनो द्वारा अपना प्रदर्शन जारी रखा, यहा आक्रोशित लोगों लापरवाही ठेकेदार के विरुद्ध कारवाई की मांग पर अडे रहे।
मानको की धज्जियां उड़ाकर सरकारी तालाब में किया जा रहा सौंदर्यकरण का कार्य।
सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट लाखों रुपए के धन को लगाया जा रहा चूना
नानकमत्ता । नियमों की धज्जिया उडाकर लाखों की लागत से ठेकेदार द्वारा सरकारी तालाब की भूमि पर सौंदर्य करण के नाम पर घटिया सामग्री का प्रयोग कर निर्माण करने के नाम पर लीपा पोती की जा रही है।
बता दे की नगर पंचायत नानकमत्ता द्वारा नियमों को ताक पर रखकर लाखों रुपए का टेंडर अपने चहिते ठेकेदार को मिली भगत कर दिलाया गया है जिसमें ठेकेदार द्वारा यहां सरकारी तालाब को गहरा कर पहले उसकी मिट्टी को बेचा गया इसके बाद ठेकेदार द्वारा तालाब के निर्माण सौंदर्य करण के नाम पर घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया गया जो बीते दिवस हुई बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। लाखों रुपए डकारने की फिराक में ठेकेदार द्वारा निर्माण के दौरान पूरी तरह से लापरवाही वरती गयी, तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग ना होने तथा यहां निर्माण कार्य होने का बोर्ड न लगाए जाने के कारण तालाब में भरे पानी में डूबने से नाबालिक बच्चों की मौत हो गयी । नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ठेकेदार की मिली भगत से तालाब के सौंदर्य करण के नाम पर ड्रीम प्रोजेक्ट सरकार के लाखों रुपए के धन को बखूबी चूना लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

0 Response to "नानकमत्ता । बच्चे का शव नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में रखकर किया प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें