-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

टनकपुर । एसओजी एवं टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

टनकपुर । एसओजी एवं टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

वार्ड नंबर 6 नई बस्ती टनकपुर के धर्मेंद्र कुमार के कब्जे से 10.41 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद।

टनकपुर । एसओजी एवं टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

      रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चम्पावत की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में  मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद की एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस क्षेत्राधिकार  विमल प्रसाद, के पर्यवेक्षण में  चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के निर्देशन में संयुक्त रूप से टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान जा पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट के पास से धर्मेंद्र कुमार पुत्र  नरेंद्र प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती टनकपुर जनपद चंपावत,  के कब्जे से 10.41 ग्राम अवैध स्मैक  बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नेअभियुक्त धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध थाना टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के  तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट कोतवाली टनकपुर.,हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह.    व कांस्टेबल नासिर हुसैन एस ओजी शामिल हैं।



0 Response to "टनकपुर । एसओजी एवं टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article