नानकमत्ता ।कोतवाली पुलिस ने 45 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार।
नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को रबर की ट्यूब में भरी 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम पक्की खमरिया बताया हैं,आरोपी के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कराया गया है । पकड़ने वाल पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र पंत सिपाही दिनेश चन्द्र, दीपक कुमार शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता ।कोतवाली पुलिस ने 45 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें