चम्पावत । दुष्कर्म प्रकरण में रचे गए षड़यंत्र के तीनों नामजद सहित कुल चार अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के नेतृत्व में षड़यंत्र के खुल रहे हैं एक-एक तार।
चम्पावत । पुलिस ने नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने नाबालिग बालिका को मोहरा बनाकर पुरानी रंजिश के चलते तीन व्यक्तियों को दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में फंसाने की योजना बनाई थी।इस मामले में कोतवाली चम्पावत में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश में शामिल दो और व्यक्तियों के नाम (बबलू राम निवासी गुरखोली, मंच व राहुल रावत निवासी सल्ली जिला चम्पावत) सामने आए।पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में नामजद आरोपी आनंद सिंह महरा को बाद पूछताछ विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं संकलित साक्ष्यों के आधार पर एक अन्य प्रकाश में आए आरोपी, बबलू राम को भी गिरफ्तार किया गया है।इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी है।चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों और झूठी साजिश रचकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हर तथ्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को न्यायालय तक पहुंचाया जाएगा।।गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट,प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट,उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह,प्रकाश भट्ट, राजेश जोशी,अपर उप निरीक्षक गणेश बिष्ट,मुख्य आरक्षी ललित श्रीवास्तव, सिपाही गिरीश बिष्ट, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत । दुष्कर्म प्रकरण में रचे गए षड़यंत्र के तीनों नामजद सहित कुल चार अभियुक्त गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें