-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने 14.89 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने 14.89 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत चार लाख रुपए आंकी गई ।

नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

        बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक  संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है तलाशी लेने पर आरोपी के 14.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरवचन सिंह पुत्र जयमल सिंह निवासी सुनखरी कला  नानकमत्ता बताया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने नारकोटी एक्ट की धारा 8/21के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बरामद स्मैक की कीमत अनुमानित 04 लाख रुपये आकी जा रही है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक मनोज जोशी,उप निरीक्षक संजय कुमार ,महिला सिपाही अमिना बानो शामिल हैं।


0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने 14.89 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article