-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। पिडिता को धोखे में रखकर दूसरी शादी कर दहेज़ की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार ।

नानकमत्ता। पिडिता को धोखे में रखकर दूसरी शादी कर दहेज़ की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार ।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया ।

नानकमत्ता । बीती  20 मार्च 2026 को पिडिता की तहरीर पर कोतवाली द्वारा  धारा 115/351(2)352/82(2)/85 व ¾ दहेज अधिनियम राजपाल सिंह आदि पंजीकृत किया गया था। जिसमें नामजद आरोपी राजपाल सिंह फरार चल रहा था।
          मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा  घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए साक्ष्य संकलन कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे , निर्देशो के क्रम में क्षेत्रधिकारी खटीमा  के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  संजय पाठक, के नेतृत्व में कोतवाली नानकमत्ता में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उक्त मुकदमें के नामजद आरोपी राजपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम अर्जुनपूर कोतवाली रुद्रपुर जिला उधमसिंहनगर को किच्छा बाईपास में हुण्डई सोरूम के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को चलान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक, मनोज जोशी, महिला उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा, सिपाही मोहम्मद इमरान, नवीन जोशी शामिल हैं।

0 Response to "नानकमत्ता। पिडिता को धोखे में रखकर दूसरी शादी कर दहेज़ की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article