-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।  उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक कापड़ी का उप तहसील में चल रहे धरने को समर्थन।

नानकमत्ता । उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक कापड़ी का उप तहसील में चल रहे धरने को समर्थन।

अतिक्रमण की झूठी रिपोर्ट देने वाले राजस्व विभाग के पटवारी व कर्मचारियों की एसडीएम से कराई जाये जांच ।

छह दिनों से उप तहसील में चल रहे धरने की अधिकारी नहीं ले रहे सूध।

नानकमत्ता । प्रदेश की सरकार किसानों की अपेक्षा कर रही है, वहीं अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं यह बात उप तहसील नानकमत्ता के प्रांगण में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करते हुए उप नेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन चंद कापड़ी ने अपने विचारों में कहीं है।

      सोमवार को उप तहसील नानकमत्ता पहुंचे उप नेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा कांग्रेस के विधायक भुवन चंद कपड़े ने यहां तहसील प्रांगण में छह दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर अपने समर्थकों संग बैठे कांग्रेस के युवा नेता ग्राम सरौजा के वजिन्दर सिंह मोमी को अपना समर्थन दिया। विधायक कापड़ी ने कहा कि कर्मचारी व अधिकारी वर्तमान सरकार के हाथों का खिलौना बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पटवारी व राजस्व विभाग अधिकारियों  द्वारा मिली भगत व दवाव में आकर बीते चुनाव में वजिंदर सिंह तथा उनके पिता के विरुद्ध फर्जी अतिक्रमण की रिपोर्ट के आधार पर उनका चुनाव का नामांकन निरस्त कराया गया है जबकि राजस्व द्वारा जो अतिक्रमण दिखाया गया वह वन भूमि का नम्बर 672/1  नम्बर हैं जिसमें वन भूमि का ही कब्जा है। जो मांगी गयी सूचना में भी स्पष्ट दिया गया है। उन्होंने कहा अतिक्रमण की झूठी रिपोर्ट देने वाले राजस्व विभाग के पटवारी व कर्मचारियों की एसडीएम से जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक इसी प्रकार से धरने को और तेज किया जाएगा।यहां कांग्रेस के नेता अशोक सिंह राणा, सुखविंदर सिंह मोमी, जिंदर सिंह, संदीप सिंह, युवराज सिंह, कृपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, सतनाम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


 

0 Response to "नानकमत्ता । उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक कापड़ी का उप तहसील में चल रहे धरने को समर्थन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article