-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

चम्पावत ।नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर पुलिस का बड़ा प्रहार,30 लाख की अवैध संपत्ति होगी कुर्क ।

चम्पावत ।नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर पुलिस का बड़ा प्रहार,30 लाख की अवैध संपत्ति होगी कुर्क ।

वर्तमान एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा की गयी वित्तीय विवेचना  जिसमें बड़ा खुलासा व जांच के दौरान आरोपियो के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन तथा नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों हुई उजागर ।

सक्षम प्राधिकरण ( नई दिल्ली द्वारा संपत्ति जब्ती/फ्रीज करने के आदेश किए जारी  

राजीव कुमार सक्सेना

चम्पावत । पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे सघन “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में थाना बनबसा में पंजीकृत मुकदमा धारा 8/21/22/29 नारकोटिक से संबंधित अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्षम प्राधिकरण (सफेमा अदालत), नई दिल्ली द्वारा संपत्ति जब्ती/फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं। मामला यह था की दिनांक 12 जुलाई 2025 को चम्पावत पुलिस ने आरोपी ईशा विश्वकर्मा के कब्जे से लगभग 5.688 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बरामद की गई थी। विवेचना के दौरान  तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी राहुल कुमार,कुणाल कोहली,विशाल नरेंद्र भंडारी,ओम जय गोविंद गुप्ता,उपेंद्र सुरेंद्र यादव,अमर कुमार कोहलीद्वारा जनपद पिथौरागढ़ के पंगरोली-सुआलेख क्षेत्र में नशीले पदार्थों का निर्माण एवं तस्करी की जा रही थी। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय पेश किए गए। वित्तीय विवेचना वर्तमान एस ओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा की गयी विवेचना में बड़ा खुलासा व जांच के दौरान आरोपियो के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन तथा नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चला। जिसके बाद आरोपियो  बैंक खातों में जमा धनराशि, स्विफ्ट डिजायर कार,एमजी हेक्टर कार, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 30 लाख है।उक्त संपत्तियों के संबंध में धारा 68(F) NDPS Act के अंतर्गत सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके उपरांत सफेमा अदालत नई दिल्ली द्वारा संपत्तियों को फ्रीज /ज़ब्त करने के आदेश पारित किए गए। विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी। सराहनीय पुलिस टीम में वर्तमान एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट (विवेचक) व महिला आरक्षी अंकिता पाठक शामिल रहे।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔥 चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश:

“नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति किसी भी स्थिति में बख्शी नहीं जाएगी। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त कर जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
 
                                                                                            श्रीमती रेखा यादव
                                                                                          पुलिस अधीक्षक, चम्पावत


0 Response to "चम्पावत ।नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर पुलिस का बड़ा प्रहार,30 लाख की अवैध संपत्ति होगी कुर्क ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article