-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।सोशल मीडिया पर भद्दी गालिया देने वाले दो भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।

नानकमत्ता ।सोशल मीडिया पर भद्दी गालिया देने वाले दो भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।

नानकमत्ता । पुलिस ने लम्बी जांच के बाद सोशल मीडिया पर पिडित व उसके भाईयों को गाली गलौच करने वाले दो सगे भाईयों के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

         शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर तीन निवासी मान सिंह पुत्र श्यामसुन्दर ने कोतवाली पुलिस सौंपी तहरीर में कहा की ग्राम चेतुआखेडा निवासी वीरेन्द्र प्रसाद पुत्र गुलाब चन्द्र द्वारा उसके व उसके परिवार के कुछ लोगों के विरुद्ध एक झूठी शिकायत नानकमत्ता थाने में की थी,जिसे पुलिस द्वारा जांच में खारिज कर दिया तो आरोपी द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पिडित व उसके भाई व भतीजे के विरुद्ध धारा 175(3) बीएनएस दायर कर दिया, जिसकी जांच पुलिस द्वारा कर न्यायालय को रिपोर्ट दी गयी जिस पर न्यायालय ने वाद को खारिज कर दिया, आरोप हैं की आरोपी वीरेन्द्र प्रसाद व उसके भाई रविन्द्र प्रसाद जो बिना वजह रंजिश रखते हैं, जिनके द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पिडित व उसके भाई की फोटो का दुर्पायोग कर उसपर भद्दे शब्द लिखे गये, आरोप हैं ‌कि गांव के कुछ लोगों द्वारा नो रोड नो वोट के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप जिसके ग्रुप एडमिन ग्राम चेतुआखेडा निवासी अजय सिंह पुत्र सहदेव सिंह, ग्राम ठेरा निवासी मुकेश अटवाल, तथा विनोद भट्ट द्वारा बनाया गया है व्हाट्सएप ग्रुप पर पीड़ित के विरुद्ध अपमानजनक भाषा में लिखकर मानहानि व सामाजिक छवि को धूमिल किया गया है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा सौंपी गई तहरीर के आधार मामले की जांच ने उपरांत आरोपी वीरेंद्र प्रसाद व रविंद्र प्रसाद ने विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008् की धारा 67 तथा बीएनएस की धारा 351(2),व  352 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।



 




0 Response to "नानकमत्ता ।सोशल मीडिया पर भद्दी गालिया देने वाले दो भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article