-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । उप तहसील में फर्जी अतिक्रमण रिपोर्ट के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन।

नानकमत्ता । उप तहसील में फर्जी अतिक्रमण रिपोर्ट के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन।

उप जिला अधिकारी को पत्र सौंप कर सर्वे की सही रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग।

कांग्रेस के अशोक सिंह राना का अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों को समर्थन।

नानकमत्ता । उप तहसील नानकमत्ता के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरौजा के ग्रामीण वजिंदर सिंह  ने सैकड़ो समर्थकों के साथ उप तहसील नानकमत्ता में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया ।
           बुधवार को उप तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पीड़ित वजिंदर सिंह ने उप जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में आरोप लगाया हैं की राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उसके विरुद्ध पूर्व में चुनाव लड़ने से रोकने के लिए उसके विरोधियों के साथ मिलकर एक भूमि पर अतिक्रमण करना दिखाकर बिना नोटिस के चुनाव के नामांकन निरस्त करा दिये गये।आरोप हैं की अतिक्रमण से संबधित शिकायत के बाद सर्वे कराया गया जिसमें पिडित का कोई अतिक्रमण नहीं पाया गया है। सर्वे के बाद अन्य नम्बर की भूमि पर अतिक्रमण दिखाया गया हैं जबकि उस भूमि पर गांव के कश्मीर सिंह लम्बे समय से खेती कर रहे है। राजस्व विभाग द्वारा फर्जी कारवाई से मानसिक तनाव का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोगों ने मांग करते हुए कहा हैं की उन्हें सही सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करायी। इधर कांग्रेसी नेता अशोक सिंह राना ने उप तहसील पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का समर्थन को अपना समर्थन दिया है।यहां धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अशोक सिंह , पूर्व ग्राम प्रधान सुखविंदर सिंह मोमी, मलूक सिंह खिंडा, बलजीत सिंह ,जिंदर सिंह, फौजा सिंह, बलजीत सिंह मनदीप सिंह, कृपाल सिंह ,जितेंद्र सिंह जगीर सिंह सहित सैकडों ग्रामीण धरने पर मौजूद रहे।


0 Response to "नानकमत्ता । उप तहसील में फर्जी अतिक्रमण रिपोर्ट के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article