नानकमत्ता । कोतवाली नानकमत्ता में निरीक्षक संजय पाठक ने सभाला चार्ज।
कोतवाली क्षेत्र में नशे पर प्रतिबंध लगाना एवं पिडित को कोतवाली स्तर पर न्याय देना पहली प्राथमिकता बताई।
नानकमत्ता । क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता हैं, नशा व नशा कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
गुरुवार को कोतवाली नानकमत्ता का प्रभार संभालने के बाद यहां पत्रकारों से रुबरु होते हुए नव नियुक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने कहा की कोतवाली क्षेत्र में नशा कारोबारियो को किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, उन्होंने कहा की नशा कारोबार करने वालों के विरुद्ध कारवाई करना उनकी पहली प्राथमिकता है, इसके लिये उन्हें जन सहयोग एवं पत्रकारों के सहयोग की भी आवश्यकता है। ताकि कोतवाली क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा की नगर में मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने वालो के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा कारवाई की जायेगी।नव नियुक्त कोतवाली निरीक्षक संजय पाठक ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया की वे जनपद में कई कोतवालिओ में प्रभारी निरीक्षक के पद पर रहने के साथ ही जनपद उधमसिंहनगर में एसओजी के प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने कहा की कोतवाली क्षेत्र में होने वाली छोटी बड़ी घटनाओं की सूचना पुलिस को देकर पुलिस का सहयोग करे।
0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली नानकमत्ता में निरीक्षक संजय पाठक ने सभाला चार्ज।"
एक टिप्पणी भेजें