नानकमत्ता। कोतवाली पुलिस ने नाजायज़ तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी दबोचा।
नानकमत्ता । अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस की टीम ने बरकाडांडी से ज्ञानपुरगौडी को जाने वाले रास्ते पर पुलिया से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा तथा एक कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अपना नाम मंगत सिंह उर्फ बिट्टु पुत्र कृपाल सिंह निवासी बरकीडांडी नानकमत्ता बताया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है जिसे पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। पकड़ने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह पटवाल, अपर उप निरीक्षक चंचल सिंह, अपर उप निरीक्षक कमलेश मेहरा सिपाही इमरान खान शामिल है।
0 Response to "नानकमत्ता। कोतवाली पुलिस ने नाजायज़ तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें