-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

चम्पावत । नशे के नेटवर्क पर एसओजी व थाना बनबसा पुलिस का शिकंजा, 43 इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार।

चम्पावत । नशे के नेटवर्क पर एसओजी व थाना बनबसा पुलिस का शिकंजा, 43 इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत। ऑपरेशन प्रहार के तहत मुस्तैद चम्पावत पुलिस ने सटीक वार कर नशीले इंजेक्शनों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार  श्रीमती रेखा यादव  पुलिस अधीक्षक  चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया,उक्त क्रम मे दिनांक 31.05.2026 को श्रीमती निहारीका सेनवाल क्षेत्राधिकारी  टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बनबसा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 43 अवैध इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि सिंह भाट पुत्र भैरव सिंग निवासी ग्राम गोवरिया ओडा न0-18 भीम दत्त पालिका थाना जि0प्र0क0 महेन्द्र नगर कंजरपूर नोपाल बताया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ 8/21 NDPS मे अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम में एस ओजी प्रभारी निरीक्षक कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, अपर उप निरीक्षक गणेश सिंह विष्ट, सिपाही कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह शामिल हैं।



0 Response to "चम्पावत । नशे के नेटवर्क पर एसओजी व थाना बनबसा पुलिस का शिकंजा, 43 इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article