चंपावत।एसओजी ने तोड़ी नशा कारोबारियो की कमर,50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आरोपियो के कब्जे से नेपाली नम्बर की तीन वाइक, नेपाली व भारतीय मुद्रा तथा मोबाइल फोन किये जप्त।
चम्पावत । नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले की एसओजी ने पुलिस की संयुक्त टीम के साथ लाखों रहे कीमत के मादक पदार्थ के साथ पांच नशा तस्करो को तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को जनपद चम्पावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एस ओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ पांच लोगों को शारदा नदी के किनारे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से पुलिस को भारी मात्रा में लाखो रुपये कीमत की 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियो ने अपना नाम राजेश बाल्मीकि पुत्र स्व: राम भरोसे निवासी मीना बाजार नई बस्ती बनबसा,व रोहित राणा पुत्र जोगेन्द्र सिंह राणा निवासी वार्ड न0-6 मीना बाजार, बनबसा तथा नवीन भट्ट पुत्र चामू सिंह भट्ट निवासी बनगांवा थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर कंजपुर नेपाल , व महेन्द्र डगौरा पुत्र पलटा डगौरा निवासी वेद्कोट ओडा न0-08 ग्राम भासी थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्र नगर कंचन नेपाल , भरत सिंह लौहार पुत्र लाल बहादुर लौहार निवासी सुखला थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर कंचनपुर नेपाल बताया है। आरोपियो के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक के अलावा तीन नेपाली नम्बर की मोटरसाइकिले, 16,200 भारतीय मुद्रा व 14,100 रुपए नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़ने वाली टीम में एस ओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा,ए एनटीएफ प्रभारी प्रकाश भट्ट , उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, अपर उप निरीक्षक गणेश बिष्ट, मुख्य आरक्षी तपेंद्र जोशी, सिपाही ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, नासिर हुसैन, उमेश राज,विक्रम बिष्ट शामिल हैं।
0 Response to "चंपावत।एसओजी ने तोड़ी नशा कारोबारियो की कमर,50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें