-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। कोतवाली पुलिस का नशा तस्करो पर कड़ा प्रहार 16.58 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार ।

नानकमत्ता। कोतवाली पुलिस का नशा तस्करो पर कड़ा प्रहार 16.58 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार ।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता । ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये कीमत‌ के मादक पदार्थ के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
               मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस उपाधीक्षक खटीम के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 16.58  ग्राम स्मैक बरामद हुई है पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम  परमजीत सिंह उर्फ बौबी पुत्र भजन सिंह निवासी सिद्धानवदिया, नानकमत्ता बताया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया हैं वही आरोपी की मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत पांच लाख रुपए आंकी जा रही है पकड़ने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक संजय कुमार,  उप निरीक्षक मनोज जोशी, सिपाही नवीन जोशी, चालक नरेंद्र बोरा शामिल हैं।

0 Response to "नानकमत्ता। कोतवाली पुलिस का नशा तस्करो पर कड़ा प्रहार 16.58 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article