-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।गिधौर के नशा तस्कर मलकीत को पुलिस ने 45.70 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा।

नानकमत्ता ।गिधौर के नशा तस्कर मलकीत को पुलिस ने 45.70 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा।


ग्राम बिसौटा का बंटी करता हैं नशा तस्करो को स्मैक की सप्लाई ।

नानकमत्ता । नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में लाखों रुपए कीमत के मादक पदार्थ के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

           सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस की टीम ने  बैराज ,मच्छी झाला से बंदे किनारे बिसौटा गांव के सामने से लंकापुरी जंगल की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर कामन नदी पार करते ही कुछ दूरी से एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार किया हैं, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45.70 ग्राम  वजन में स्मैक(हेरोइन) बरामद हुई हैं । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मलकीत सिह पुत्र स्व: कश्मीर सिह निवासी लंकापुरी गिधौर, कोतवाली-नानकमत्ता जिला ऊधमसिह नगर बताया है। पकड़े गये आरोपी  मलकीत सिह ने पुलिस पूछताछ मेंस्मैक के स्रोत के बारे में पूछने पर बताया कि वह स्मैक बिसौटा निवासी बंटी से लेकर आया है। और उसी से खरीद कर लाता हूँ तथा यहां नदी के किनारे लोगों को कागज की पुड़िया बनाकर इस इलेक्ट्रानिक तराजू से तोलकर  बेचता है।पकडी गयी स्मैक की कीमत लाखों रुपये आकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा- 8/21/60 के तहत अभियोग दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकडने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र पन्त, उप निरीक्षक नवल किशोर ,अपर उप निरीक्षक चंचल सिंह, अपर उप निरीक्षक कमलेश मेहरा, सिपाही नवीन जोशी, मोहम्मद इमरान शामिल हैं।





   


0 Response to "नानकमत्ता ।गिधौर के नशा तस्कर मलकीत को पुलिस ने 45.70 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article