नानकमत्ता । ग्राम विसौठा का बंटी 30 ग्राम स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस ने दबोचा ।
आरोपी ग्राम कालाबूटा के राजू सिह से खरीद कर लाया था स्मैक ।
नानकमत्ता । संदिग्धो पर निगरानी व वाहनों की चैकिंग पर निकली पुलिस ने लाखों रुपये कीमत की मादक पदार्थ के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ताबडतोड कारवाई से नशा तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने संदिग्धो पर निगरानी व वाहनों की चैकिंग के दौरान ग्राम बिसौठा के पास कुछ दूरी से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को शक होने पर गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं, पूछताछ में पकडे गये आरोपी ने अपना नाम बंटी सिह पुत्र स्व: सुच्चा सिह निवासी ग्राम बिसोटा कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर बताया है,आरोपी ने बताया की वह स्मैक को ग्राम कालाबूटा निवासी राजू सिह पुत्र मलकीत सिह से खरीद कर लाया था उसको मैने रुपये नकद दिये थे मै उसी से माल लेकर आता हूं ।पुलिस ने नशा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट 8/ 21/ 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ी गयी स्मैक की कीमत लाखों रुपये की आकी जा रही है।पकडने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक राजेन्द्र पन्त,अपर उप निरीक्षक कमलेश मेहरा, सिपाही दिनेश चन्द्र पाण्डेय,मोहम्मद इमरान,श्याम सिंह थापा,शामिल है।
कोतवाल संजय पाठक ने कई नशा तस्करो को पहुंचाया जेल।
पुलिस नशा तस्करो के विरुद्ध लगातार कारवाई कर रही हैं, क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले अब तक कई नशा तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं, बीते दिवस पकडे गये मलकीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे स्मैक की सप्लाई देने वाले ग्राम बिसौठा के बन्टी सिंह को भी भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक बडे नशा तस्करो को गिरफ्तार कर चुकी हैं, क्षेत्र में नशा तस्करो के विरुद्ध पुलिस की निरन्तर कारवाई जारी हैं कोई भी नशा तस्कर बख्शा नहीं जायेगा।संजय पाठक
निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता
उधमसिंहनगर ।

0 Response to "नानकमत्ता । ग्राम विसौठा का बंटी 30 ग्राम स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस ने दबोचा ।"
एक टिप्पणी भेजें