टनकपुर । जनपद की एसओजी ने 75 लाख रुपये मूल्य की 253 ग्राम स्मैक (हैरोइन) के साथ तस्कर दबोचा।
नानकमत्ता के ग्राम सिद्धा नवदिया का हैरी सिंह करता हैं स्मैक की तस्करी ।
आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल सीज, 900 रुपये की नगदी व एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद ।
टनकपुर । जनपद चम्पावत की एसओजी टीम ने लाखों रुपये कीमत की मादक पदार्थ के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं, आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाइक को सीज कर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेख यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान के दौरान मनिहारगोठ रेलवे पटरी के समीप मोटरसाइकिल पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से तलाशी के दौरान 253 ग्राम अवैध स्मैक (हैरोइन) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तस्लीम मंसूरी पुत्र सलीम मंसूरी, निवासी – वार्ड नं० 06, मीना बाजार, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत बताया है जिसने बताया की वह स्मैक हैरी सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी टाटरगंज, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत हाल निवासी- सिद्धा नवदिया नानकमत्ता से लेकर नशे के आदी युवकों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी ने कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल सीज, कर दिया हैं, वही कब्जे से मिले 900 रुपये की नगदी व एक वीवो मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की ओर से धारा 08/21/29/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। वही मामले में नामजद आरोपी हैरी सिंह की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमनिरीक्षक चेतन रावत, प्रभारी कोतवाली टनकपुर, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक तेज कुमार,उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट ,मुख्य आरक्षी ललित श्रीवास्तव,मुख्य आरक्षी नासिर हुसैन,मुख्य आरक्षी तपेन्द्र जोशी,मुख्य आरक्षी महेन्द्रडंगवाल,आरक्षी उमेश राज ,आरक्षी दीपक कुमार, शामिल हैं।
0 Response to "टनकपुर । जनपद की एसओजी ने 75 लाख रुपये मूल्य की 253 ग्राम स्मैक (हैरोइन) के साथ तस्कर दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें