-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।घोर अनियमितताओं के चलते प्रकाश इंटरप्राइजेज का पंजीयन किया गया निलंबित।

नानकमत्ता ।घोर अनियमितताओं के चलते प्रकाश इंटरप्राइजेज का पंजीयन किया गया निलंबित।

आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत का संज्ञान लेकर  सहायक आयुक्त, राज्य कर,  खटीमा की टीम नगर पंचायत पहुंची।

नानकमत्ता । नगर पंचायत नानकमत्ता में ठेकेदार प्रकाश इंटरप्राइजेज द्वारा नगर में रजत जयन्ती के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्य में धोर अनियमितता की शिकायत को ग्राम खैराना, पोस्ट बिडौरा, उप तहसील नानकमत्ता, जनपद-ऊधमसिंह नगर के अनिल कुमार कम्बोज द्वारा सीएम पोर्टल पर किये जाने के बाद मामले की जांच सहायक आयुक्त, राज्य कर, खटीमा द्वारा की गयी ।स्पष्ट रूप से ऑनलाईन जांच पर पाई गई अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते  कार्यवाही में फर्म का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।

            बुधवार को जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त, राज्य खटीमा कार्यालय से टीम नानकमत्ता के नगर पंचायत कार्यालय पहुंची टीम द्वारा मामले में जानकारी लेते हुए संबधित फर्म को लाखों का भुगतान विभाग में जमा ना करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।बता दे कि नगर पंचायत नानकमत्ता में सरकारी धन का ठेकेदार द्वारानिमार्ण के नाम पर की जा रही धाधली को लेकर पहले भी की अनियमितता की शिकायतें होती आयी हैं, लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते सरकारी की धनराशि का दुरपायोग होता आ रहा है। फिलहाल शिकायत में अग्रिम कार्यवाही करते हुए फर्म का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।

                         

नानकमत्ता । अनियमितताओ के बाद अब निर्माण पर भी लग गया विराम।

नानकमत्ता ।चेयरमैन के करीब ठेकेदार का पंजीयन निरस्त होने के बाद अब मामले में अनियमितता को लेकर जांच का क्रम आगे बढ़ने से बीते वर्षों में निमार्ण के नाम पर सरकारी धनराशि के किये गये गोलमाल के कई राज खुलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं जांच के बाद फर्म के नाम पर हुए निमार्ण पर भी विराम लग गया है।




0 Response to "नानकमत्ता ।घोर अनियमितताओं के चलते प्रकाश इंटरप्राइजेज का पंजीयन किया गया निलंबित।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article