नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने पिथौरागढ के पिपली के टैक्सी चालक को मय कार स्मैक के साथ दबोचा।
एक लाख 30 हजार कीमत की 04.20 ग्राम स्मैक बरामद, नशे में प्रयुक्त कार को किया सीज।
नानकमत्ता । चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने कार सवार को मय कार के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के द्वारा जनपद में नशे का कारोबार चलाने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रतापपुर की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आर्टिका टैक्सी कार सख्या UK05TA-7290 में सवार चालक को गिरफ्तार किया हैं, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम युवराज सिंह उर्फ नानू पुत्र हेमन्त सिंह निवासी पिपली पोस्ट पीपली, थाना अस्कोट ,जिला पिथौरागढ़ बताया है। पुलिस ने नशे में प्रयुक्त कार को सीज कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक संजय पाठक ने बताया की पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखते हुए नशा तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है । पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक राजेन्द्र पंत, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार ,सिपाही गिरीश चन्द्र, दिनेश पाण्डे, नवीन जोशी शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने पिथौरागढ के पिपली के टैक्सी चालक को मय कार स्मैक के साथ दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें