-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कारवाई ,हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर ।

नानकमत्ता । सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कारवाई ,हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर ।

एक अवैध धार्मिक संरचना (मजार) को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त।

डकैती, लूट,अपहरण, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित 27 मुकदमों में नामजद हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में जेल में है निरुद्ध।

50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि कराई गई मुक्त।

नानकमत्ता । सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त  टीम ने कारवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माण व एक धार्मिक संरचना को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

        शनिवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जिसके क्रम में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों की सम्पत्ति का चिन्हिकरण कर कार्यवाही अमल में लायी गयी । पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर (गैंगस्टर) अपराधी तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी डैम बन्दा गिधौर, एवं उसके परिवारजनों द्वारा नानकसागर बांध, सिचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण कर पक्का निर्माण  के स्थान का प्रयोग  विगत काफी समय से अवैध स्मैक एवं नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी में करने के लिए प्रयोग में  किया जा रहा था । अवैध अतिक्रमण का चिन्हिकरण कर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को अतिक्रमण पक्के निर्माण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने को एक रिपोर्ट सिचाई विभाग को की  गयी थी । जिस सम्बन्ध में सिचाई खण्ड बरेली द्वारा उक्त अतिक्रमण स्थल को खाली किये जाने हेतु उक्त लोगों को नियमानुसार नोटिस तामील कराया गया था । तत्पश्चात सिचाई विभाग बरेली द्वारा नियमानुसार उक्त स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु रिपोर्ट  उपजिलाधिकारी खटीमा को प्रेषित की गयी । जिसके क्रम में उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने हेतु शनिवार को 20- जून 2026 की तिथि नियत की गयी ।  तहसील प्रशासन की टीम, सिचाई खण्ड बरेली की टीम एवं शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु कोतवाली पुलिस बल के साथ ही पी.ए.सी. व फायर सर्विस की टीम के साथ मौके से उक्त पक्के निर्माण व एक अवैध धार्मिक संरचना(मजार) को बुलडोज़र से ध्वस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी गयी । इस कारवाई में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। यहां मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पन्त, उप निरीक्षक संजय कुमार, नवल किशोर, सिपाही नवीन जोशी सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।                    

वर्तमान में जेल में बन्द हैं  हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह।

हिस्ट्रीशीटर  तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह व उसका पूरा परिवार आपराधिक पृष्ठभूमि का है जिनके विरूद्ध कोतवाली नानकमत्ता व जनपद के अन्य थानों व सरहदी जनपदों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं ,तारा सिंह वर्तमान में जेल में निरूद्ध है,थाना क्षेत्र के अन्य अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों का भी परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।


                             संजय पाठक 

          प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता

                           उधमसिंहनगर ।















0 Response to "नानकमत्ता । सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कारवाई ,हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article