-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । एसआईआर की ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी के साथ की मारपीट, सरकारी कागज फाडे।

नानकमत्ता । एसआईआर की ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी के साथ की मारपीट, सरकारी कागज फाडे।

सूचना मिलने  पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस के पहुंचने पर आरोपी हुए फरार।

नानकमत्ता । एसआईआर की ड्यूटी कर रहीआंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ती के  साथ ड्यूटी के दौरान दो लोगों द्वारा की गयी मारपीट,व  सरकारी कागज फाडे जाने की सूचना मिलते ही तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंच गयी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गये महिला ने घटना की पुलिस रिपोर्ट देकर कारवाई की मांग की है।

          शनिवार को आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ती रीनावती पत्नी तेज सिंह ने पुलिस को सौपी लिखित रिपोर्ट में कहा हैं की वह आंगनवाडी में कार्यकत्री के पद पर है, सरकार द्वारा उसको एसआईआर जनगणना के कार्य हेतु ग्राम बिचुवा बगियां में तैनात किया गया है, वह दिनांक 27-जून 2026 को शाम करीब 4:00 बजे ग्राम बिचुवा बगियां में अपने पति के साथ जनगणना के फार्मों को एकत्रित कर रही थी तभी ग्राम बिचुवा बगियां में स्थित परचून की दुकान से वह कुछ दूरी पर थी कि तभी वहां ग्राम बिचुवा बगियां निवासी दो लोगों द्वारा उसे व उसके पति को घेर लिया तथा उक्त के द्वारा उसे गले से पकड़ लिया तथा लात घूसो से   पिटाई कर दी जब  पति ने बचाने का प्रयास किया तो उपरोक्त दोनों ने  के पति को भी पकड़ लिया तथा माँ बहिन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए दोनों लोगों द्वारा उसके  पास रखे एसआईआर की जनगणना के सरकारी कागजों को फाड दिया है,। पीड़िता द्वारा घटना की सूचना सितारगंज के तहसीलदार को देने पर तहसीलदार व पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गये, पिडिता द्वारा आरोपियो के विरुद्ध पुलिस को रिपोर्ट दी गयी है।


 




0 Response to "नानकमत्ता । एसआईआर की ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी के साथ की मारपीट, सरकारी कागज फाडे।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article