नानकमत्ता ।एकल विधालय का तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम एवं दीवार लेखन किया ।
दिल्ली के आई पी कॉलेज तथा मोती लाल नेहरू कॉलेज के छात्रों ने गांवों के घर घर जाकर ग्रामीणों के रहने सहने के बारे में जाना ।
नानकमत्ता । एकल अभियान अंचल खटीमा के अंतर्गत संच नानकमत्ता में पहुंची आई पी कॉलेज तथा मोती लाल नेहरू कॉलेज दिल्ली के स्टूडेंट्स ने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम किया जिसमें प्रथम दिन ग्राम धूसरा में एकल अभियान का संचालित विद्यालय देखा एवं दीवार लेखन किया,दूसरे दिन विद्यार्थियों की टीम विडोरा मझोला में गई उन्होंने वार्मिंग बर्ड के बारे में, किट नियंत्रक , तथा गोमूत्र,देसी गाय के गोबर से धूप बत्ती ,जैविक खाद के विषय में जाना ,अंतिम दिन टीम ने ग्राम एचता बी में ग्राम सर्वे का कार्य किया ओर गांव के प्रत्येक घरों में जाकर उनके रहने सहने के बारे में जाना । इस कार्यक्रम में उपस्थित दिल्लीसे दीदी सुनीला भाटिया , प्रोफेसर अर्चना , प्रोफेसर डॉ विनीत , भुवन पांडे,शांति पांडे ,उमेश अग्रवाल, विनय बत्रा , महेश मितल , अरविंद कन्नौजिया , जगदीश पांडे ,केशवर चौरसिया,धर्म सिंह राणा,पवन राणा, शेर सिंह ,भावना,रामेश्वरी , सरोजनी ,दीप सिंह एवं आचार्य आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "नानकमत्ता ।एकल विधालय का तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम एवं दीवार लेखन किया ।"
एक टिप्पणी भेजें