नानकमत्ता। कार और बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहन जले।
घटना में घायल दो लोगों को आनन फानन में चिकित्सालय ले जाया गया, जहा दोनों घायलो की मौत हो जाने की आशका।
नानकमत्ता। तेज रफ्तार से आ रही कार और बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गयी, घटना के दौरान दोनों वाहनों में आग लगने से आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया, घायलो को उपचार के लिए आनन फानन में चिकित्सालय ले जाया गया जहा दो लोगों की मौत हो जाने की खबर मिल रही है।
बता दे की शुक्रवार को नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के बिडौरा मझोला में हाइवे मार्ग पर सुबह करीब 8:00 बजे प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार खटीमा मार्ग की ओर से आ रही कार UK03TA, 2711 की सामने से आ रही मोटरसाइकिल सख्या DL3S 6844 से जोरदार भिड़ंत हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में टक्कर लगते ही कार में आग लग गई ,घटना के बाद आस पास में अफरा तफरी का माहौल बन गया लोगों ने घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया है। बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया ,इघर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली नानकमत्ता से उप निरीक्षक कृपाल सिंह पटवाल, मय 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंच गये, पुलिस ने बताया की मौके पर दमकल वाहन की मदद से कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया, मोटरसाइकिल पर सवार दोनों घायलो को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया हैं, बताया की घायल व्यक्तियों में एक व्यक्ति की पहचान राहुल लक्ष्य चन्द्र नेपाल के रूप में होना बताया जा रहा हैं जबकि पुलिस को दुसरे व्यक्ति के नाम की पहचान नहीं हो पायी हैं, दोनों गुरुग्राम से काम कर अपने घर नेपाल को जा रहे थे।।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
0 Response to "नानकमत्ता। कार और बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहन जले।"
एक टिप्पणी भेजें