रुद्रपुर । जिले की एसओजी टीम ने मुठभेड़ में दबोचा फरार गौ मांस तस्कर आरोपी मोइन कुरैशी ।
टीम ने आरोपी के कब्जे से 17 किलो गौ मांस, एक मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा तीन कारतूस भी बरामद किए ।
घटना में शामिल दो आरोपियों को पहले ही पुलिस द्वारा किया जा चुका है गिरफ्तार।
राजीव कुमार सक्सेना ।
रुद्रपुर । गोकशी मामले में पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहे आरोपी को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।
शनिवार को जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की गदरपुर में लगभग एक महापूर्व गौकशी की घटना प्रकाश में आई थी, पुलिस की टीम सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने गई तो टीम पर दो राउंड फायरिंग की गई टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि दो व्यक्ति फरार चल रहे थे। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद की एसओजी टीम के प्रभारी उमेश कुमार को सूचना मिली कि गदरपुर की गौकशी में शामिल फरार आरोपी कनोरा के आसपास देखा गया है सूचना के आधार पर टीम आरोपी को पकडने पहुंची तो ग्राम कनोरा चौकी दोराहा थाना बाजपुर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के पास आम के बगीचे में पुलिस टीम की आरोपी मोइन कुरैशी पुत्र यामीन कुरैशी निवासी चक्कर की मिलक मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से मुठभेड़ हो गयी,आरोपी ने पुलिस की टीम पर चार राउंड फायरिंग की तो टीम द्वारा चार राउंड जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी है मुठभेड़ के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया जिसे बाजपुर के अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां से आरोपी को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में लाया गया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 17 किलो गौ मांस, एक मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किये गये हैं।
0 Response to "रुद्रपुर । जिले की एसओजी टीम ने मुठभेड़ में दबोचा फरार गौ मांस तस्कर आरोपी मोइन कुरैशी ।"
एक टिप्पणी भेजें