-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । सभासदों द्वारा अनाधिकृत रूप से धरना प्रदर्शन कर कार्य बाधित करने पर ईओ नगर पंचायत ने एसडीएम व पुलिस को सौंपी रिपोर्ट ।

नानकमत्ता । सभासदों द्वारा अनाधिकृत रूप से धरना प्रदर्शन कर कार्य बाधित करने पर ईओ नगर पंचायत ने एसडीएम व पुलिस को सौंपी रिपोर्ट ।

चेयरमैन पर वार्ड सभासदों के माध्यम से धरना-प्रदर्शन एवं सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य वाधित कराने का आरोप।

नानकमत्ता। ईओ नगर पंचायत राकेश कोटिया ने सितारगंज के उप जिला अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता मेंलिखित शिकायत कर आरोप लगाया हैं की  , वार्ड संख्या 06 सभासद गौरव वर्मा  द्वारा नगर पंचायत नानकमत्ता के नाम‌ से बने सोशल मीडिया ग्रुप में निकाय के विकास कार्यो के सम्बन्ध में अनैतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा समस्त सभासदों से अपील की जा रही है कि वह उनके उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करें। ईओ द्वारा बताया गया हैं की निकाय में रजत ज्यन्ती पार्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें शासन द्वारा स्वीकृत ड़ी०पी०आर० में तालाब की गहराई 2.13 मीटर निर्धारित की गयी है। जिसमें स्वीकृत निविदादाता मैसर्स  प्रकाश इन्टर प्राईजेज, नानकमत्ता द्वारा उक्त ताबाल की गहराई 2.13 मीटर के सापेक्ष (08 से 09) मीटर तक गहरा कर दिया गया है। वर्तमान में उक्त तालाब के निकट निवासरत एक परिवार के 08 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गयी है। स्वीकृत निविदादाता मैसर्स प्रकाश इन्टरप्राईजेज द्वारा उक्त तालाब की अनाधिकृत रूप से 08 से 09 मीटर गहरा कर निर्माण कार्य करा दिया गया है। आरोपी हैं की नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा  अपने पत्र में अनाधिकृत रूप से निर्मित तालाब का स्टीमेंट निकाय अवर अभियन्ता  तरूण राजेश मेलकानी से तैयार कराकर विज्ञप्ति निकालने हेतु आदेशित किया गया है। जबकि कार्यालय  द्वारा अपने प्रतिउत्तर में निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून से (प्रशासनिक / वित्तीय) स्वीकृति उपरान्त किये जाने का उल्लेख किया गया है। आरोप हैं की कार्यालय के पत्र  द्वारा निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून को पत्र प्रेषित किया गया है। जिसके कम में जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर के कार्यालय  द्वारा 03 सदस्यी जाँच कमेटी का गठन किया गया है। पत्र में अधिशासी अधिकारी ने आरोप लगया हैं की चेयरमैन द्वारा उनपर दबाव बनाने को वार्ड सभासदों के माध्यम से अनाधिकृत रूप से धरना प्रदर्शन कर कार्य बाधित किया जा रहा है। वहीं निकाय के आउटसौर्स फर्म मैसर्स कोणार्क ग्लोबल सर्विसेंस, रूद्रपुर के सफाई कर्मचारियों से शहर में सफाई का कार्य बन्द करा दिया गया है। वर्तमान में आपदा का समय चल रहा है। शासन प्रशासन द्वारा स्वच्छता से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है ऐसे में सफाई कार्य बाधित होने से शहर में गन्दगी से माहमारी होने की सम्भावना है।आरोप लगाया है कि चेयरमैन द्वारा वार्ड सभासदों के माध्यम से धरना-प्रदर्शन एवं सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य वाधित कराया जा रहा है। ईओ ने अपनी सुरक्षा की मांग की है।


  
                      
डीएम की जांच के आदेश के बाद बढ़ गयी हैं चेयरमैन की बेचैनी।

नानकमत्ता । रजत जयंती पार्क निमार्ण में जिला अधिकारी उधमसिंहनगर नगर द्वारा जांच कमेटी के गठन कर देने के बाद से नगर पंचायत चेयरमैन की बेचैनी बढ गयी हैं, खुद को जांच की लपेट में फसने की आंशाक के चलते ,अब नगर पंचायत के ईओ को हटाने के लिए तमाम कोशिश की जा रही है। बता दे की पिछले कार्यकाल में चेयरमैन द्वारा अपने अधिकारों का खूब दुपर्योग कर सरकारी धन से लपेट कर सरकार को चूना लगया गया हैं, अब आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा मांगी गयी सूचनाओं में पोल खुल रही है।

                       

0 Response to "नानकमत्ता । सभासदों द्वारा अनाधिकृत रूप से धरना प्रदर्शन कर कार्य बाधित करने पर ईओ नगर पंचायत ने एसडीएम व पुलिस को सौंपी रिपोर्ट । "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article