-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । सोशल मीडिया पर नगर पंचायत नानकमत्ता में लगी स्ट्रीट लाइटों एवं पोल में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप।

नानकमत्ता । सोशल मीडिया पर नगर पंचायत नानकमत्ता में लगी स्ट्रीट लाइटों एवं पोल में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप।

नगर में लगी स्ट्रीट लाइटो में वित्तीय अनियमितताओ की जांच की मांग ।

नानकमत्ता ।  सोशल मीडिया पर नवीन अटवाल द्वारा नगर पंचायत नानकमत्ता में लगी स्ट्रीट लाइटों एवं पोल में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पोस्ट वायरल की जा रही है।वायरल पोस्ट में आरोप है कि जिन लाइटों एवं उनके इंस्टॉलेशन की वास्तविक लागत लगभग 30 हजार रुपये तक हैं उसका विल एक लाख रुपये तैयार किए गए हैं। मांग की गयी है कि इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि कार्यों की वास्तविक लागत क्या थी, भुगतान किस आधार पर किया गया, क्या निर्धारित मानकों का पालन किया गया तथा यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो उसके लिए कौन-कौन अधिकारी, कर्मचारी अथवा संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार हैं।सार्वजनिक एवं निष्पक्ष जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी दोषी हैं या नहीं। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सिद्ध होता है, तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

0 Response to "नानकमत्ता । सोशल मीडिया पर नगर पंचायत नानकमत्ता में लगी स्ट्रीट लाइटों एवं पोल में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article