नानकमत्ता । रजत जयंती पार्क निमार्ण की जांच होने तक ईओ के स्थानांतरण पर रोक की मांग।
चेयरमेन पर ईओ को हटवाने का प्रयास कर होने वाली जांच प्रभावित कर वित्तीय अनियमित्ता घोटालो से बचने का लगाया आरोप।
नगर पंचायत नानकमत्ता में धरना प्रदर्शन कराकर नगर की सफाई व्यवस्था को भी किया जा रहा है प्रभावित ।
नानकमत्ता । प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून सहित संबधित विभाग को पत्र भेजकर नगर पंचायत नानकमत्ता में तैनात अधिशासी अधिकारी को रजत जयंती पार्क की जांच होने तक ना हटाये जाने की मांग की है।
शनिवार को नगर पंचायत नानकमत्ता के पूर्व सभासदो एवं नगर वासियो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, एवं निदेशक शहरी विकास निदेशालय, सचिव शहरी विकास, एवं जिला अधिकारी उधमसिंहनगर को पत्र भेजकर कहा हैं की नानकमत्ता में नगर पंचायत चेयरमेन द्वारा अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर सरकार की धनराशि का दुपायोग किया गया है, नानकमत्ता के वार्ड न0-6 में नगर पंचायत के चेयरमेन के करीबी ठेकेदार फर्म प्रकाश इण्टर प्राईजेंज द्वारा करीब एक करोड की लगात से रजत जयंती पार्क तालाब में निर्माण कराया गया है, शासन / प्रशासन द्वारा रजत जयंती पार्क निर्माण का मानक 2.13 स्वीकृत किया गया है, जबकि नगर पंचायत चेयरमेन ने उक्त तालाब की गहराई को अपनी मनमानी से मानक के विरूद्व जाकर 8-9 मीटर का खुदान करा दिया गया है, तालाब की गहराई अधिक होने के कारण तालाब में वहीं के निवासी एक परिवार का आठ वर्ष का बालक की तालाब में डूबकर मौत हो चुकी है। मानक के विरूद्व चेयरमेन द्वारा तालाब का अधिक खुदान कराने की जिला अधिकारी ऊधमसिंहनगर द्वारा जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिये गये है, जांच में फसने के डर से चेयरमेन द्वारा कुछ सभासदों को अपनी बातो में उकसाकर नगर पंचायत कार्यलय में बिना स्वीकृति के धरना प्रर्दशन कराया जा रहा है, तथा नगर पंचायत के ईओं को हटाने की मांग की जा रही है, जबकि ईओं राकेश कोटिया द्वारा सरकर हित में कार्य किया जा रहा है। खुद को जांच में फसता हुआ देख चेयरमेन सरकार के विरोध में ही नगर पंचायत नानकमत्ता में धरना प्रर्दश कराकर नगर की सफाई व्यवस्था को भी प्रभावित किया जा रहा है, तथा सफाई कर्मचारियों को भी प्रदर्शन में बैठाया गया है। रजत जयंती पार्क तालाब निर्माण की जांच पूरी होने तक ईओं नगर पंचायत राकेश कोटिया को ना हटाया जाये । आरोप हैं की चेयरमेन ईओ को हटवाकर जांच प्रभावित कर वित्तीय अनियमित्ता घोटालो से बचने की फिराक में है, यदि ईओं नगर पंचायत को चेयरमेन व कुछ के दबाव में हटाया गया तो हम लोग आगामी विधान सभा चुनाव का पूर्ण तरीके से वहिष्कार करेगें।
0 Response to "नानकमत्ता । रजत जयंती पार्क निमार्ण की जांच होने तक ईओ के स्थानांतरण पर रोक की मांग।"
एक टिप्पणी भेजें