नानकमत्ता । सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, देव भूमि रजत जयंती पार्क झील में हुआ तब्दील ।
देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण में प्रकाश इंटरप्राइजेज में उडाई नियमों की धज्जियां।
नानकमत्ता । मौसम की पहले माह की बारिस ने नगर पंचायत नानकमत्ता के ठेकेदार की कलई खोलकर रख दी हैं, नगर पंचायत नानकमत्ता के वार्ड नम्बर छह: में लगभग एक करोड़ की लगात से नगर पंचायत के ठेकेदार द्वारा तालाब में बनाया गया देवभूमि रजत जयंती पार्क पूरी तरह से झील में तब्दील हो गया है।
बता दे कि नगर पंचायत नानकमत्ता के वार्ड नम्बर छह: में बनाया गया उत्तराखण्ड सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, देव भूमि रजत जयंती पार्क झील में तब्दील हो गया हैं, शासन व प्रशासन द्वारा इस तालाब में मानको का ख्याल रखते हुए 2.13 में निमार्ण करना निर्धारित किया था। तथा निमार्ण के लिए लगभग एक करोड़ रुपये लागत की स्वीकृति दी थी,तालाब में रजत जयंती पार्क के निमार्ण को फर्म प्रकाश इण्टर प्राईजेज द्वारा मानको को ताक पर रखकर कराया गया हैं, बताते चले की सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट देव भूमि रजत जयंती पार्क को नगर पंचायत के चेयरमैन द्वारा फर्म प्रकाश इण्टर प्राइजेज के साथ मिलकर मानकों की धज्जिया उड़ाते हुए तालाब की गहराई को निर्धारित मानक 2.13 से वाहर जाकर 8-9 मीटर करा दिया गया हैं, इसी तालाब में डूबने से एक आठ वर्ष के बालक की मौत भी हो चुकी हैं।आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा सूचना में गहराई का खुलासा होने व इसकी शिकायत होने के बाद जिला अधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिये गये हैं ।
जांच को प्रभावित करने के लिए चेयरमैन द्वारा कुछ मेम्बरो व सफाई कर्मचारियों को उकसाकर प्रदर्शन कराया जा रहा हैं । ताकि जांच की दिशा को आसानी से भटकाया जा सके।
अपनी ही सरकार की छवि को धूमिल करने का किया जा रहा प्रयास।
नानकमत्ता । सत्ता की हनक में चेयरमैन द्वारा सरकार की छवि को खुद ही धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं, नगर पंचायत में बिना की पूर्व सूचना के किये जा रहे धरना प्रदर्शन से आम जन में सरकार के प्रति गलत संदेश तो जा ही रहा है इसका असर आगामी विधानसभा सभा चुनाव में पड़ने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
जांच में वित्तीय अनियमितता पर सता रहा कारवाई का डर।
नानकमत्ता । नगर पंचायत के देवभूमि रजत जयंती पार्क निमार्ण की जांच के आदेश के बाद चेयरमैन को पांच वर्ष के पूर्व कार्याकाल में की गयी वित्तीय अनियमितता ,एवं किये गये घोटालो के खुलने की भी चिंता सताने लगी हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर अब लोग नगर में लगी स्ट्रीट लाइटो की भी जांच की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, देव भूमि रजत जयंती पार्क झील में हुआ तब्दील ।"
एक टिप्पणी भेजें