-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।शहर में सफाई कार्य बन्द कर हड़ताल किये जाने पर ईओ ने ठेकेदार को दिया नोटिस ।

नानकमत्ता ।शहर में सफाई कार्य बन्द कर हड़ताल किये जाने पर ईओ ने ठेकेदार को दिया नोटिस ।

निकाय में तत्काल प्रभाव से (डोर-टू-डोर) कचरा संग्रहण सेवाओं को पूर्ववत बहाल करने के निर्देश ।


सेवाएं तुरंत बहाल नही करने पर फर्म द्वारा अनुबन्ध के उल्लंघन में वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी ।

ईओ ने निदेशक, शहरी विकास निदेशालय,  देहरादून सहित जिला अधिकारी उधमसिंहनगर, व उप जिला अधिकारी को भी पत्र भेजकर कराया हैं अवगत।

नानकमत्ता । नगर पंचायत के ईओ राकेश कोटिया ने फर्म कोणार्क ग्लोबल सर्विसेज को शहर में सफाई कार्य बन्द एवं हड़ताल किये जाने पर नोटिस दिया है।
         बता दे की शहर में सफाई कार्य छोडकर धरना प्रदर्शन करने वाले डूर टू डोर सफाई कर्मचारियों द्वारा बिना किसी‌ सूचना के शहर में सफाई कार्य बन्द कर हड़ताल किये जाने पर फर्म कोणार्क ग्लोबल सर्विसेज को नोटिस दिया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राकेश कोटिया द्वारा फर्म को दिये गये नोटिस में कहा हैं की आपकी फर्म को इस निकाय द्वारा (डोर-टू-डोर) कूड़ा कलैक्शन, सफाई कार्य एवं यूजर चार्ज वसूली कार्य का ठेका दिया गया है जिसमें आपकी फर्म द्वारा दिनांक 10- जुलाई 2026 से उक्त सेवाएं तत्काल प्रभाव से बन्द कर दी गयी है तथा नगर में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट कर दी है। इसके अतिरिक्त आपकी फर्म के सफाई कर्मचारियों द्वारा बिना कोई सूचना दिये कार्यालय प्रांगण मे धरना प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है। जो कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता का प्रतीक है।आपकी फर्म द्वारा निकाय से अनुबंधित सेवा प्रदाता होने के नाते, आप द्वारा बिना रूकावट के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कानूनी और संविदात्मक  रूप से बाध्य है। उक्त सेवाओं के बंद होने से (मानसून/आपदा) काल में घरों के बाहर व गलियों में कचरे का जमाव, तीव्र दुर्गंध, आवारा पशुओं का आतंक तथा भयंकर स्वास्थ्य संबंधी खतरे और बीमारियां फैलने की पूर्ण आशंका है। जिसके क्रम में आपकी फर्म द्वारा निकाय में बिना कोई सूचना दिये  (डोर-टू-डोर) कूड़ा कलैक्शन, सफाई कार्य एवं यूजर चार्ज वसूली का कार्य किसके आदेश पर बन्द कर दिया गया है। जिस हेतु आप पत्र प्राप्ति के तुरन्त पश्चात अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तथा आप निकाय में तत्काल प्रभाव से (डोर-टू-डोर) कचरा संग्रहण सेवाओं को पूर्ववत बहाल करें। यदि सेवाएं तुरंत बहाल नही की जाती है तो आप द्वारा अनुबन्ध के उल्लंघन के लिए आपकी फर्म के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वय की होगी। सूचित हो।

0 Response to "नानकमत्ता ।शहर में सफाई कार्य बन्द कर हड़ताल किये जाने पर ईओ ने ठेकेदार को दिया नोटिस ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article