बनबसा। चम्पावत एसओजी ने वांछित इनामी गैंगस्टर को 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) के साथ किया गिरफ्तार।
नानकमत्ता निवासी एक स्मैक तस्कर से स्मैक लेकर वापस नेपाल जा रहा था आरोपी ।
बनबसा। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी चम्पावत पुलिस टीम ने हत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद चंपावत की एसओजी टीम ने एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 805/01 के निकट जंगल में चेकिंग के दौरान धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी राहुल कुमार के कब्जे से 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के दो अभियोग एवं गैंगस्टर एक्ट का एक अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। पूछताछ में आरोपी राहुल कुमार नेपाल के झलारी, महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने की बात भी बताई। उसके कब्जे से बरामद स्मैक नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से प्राप्त की गई थी तथा वह इसे लेकर वापस नेपाल जा रहा था।
0 Response to "बनबसा। चम्पावत एसओजी ने वांछित इनामी गैंगस्टर को 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) के साथ किया गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें