नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान चारों के कब्जे से 150 लीटर कच्छी शराब की बरामद ।
नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने नशा कारोबारी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दो महिलाओं सहित चार लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशा कारोबारियो के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस की टीम ने प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में छापेमारी कर अलग-अलग स्थान से दो महिलाओं सहित चार लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दर्शन सिह पुत्र करतार सिह निवासी नौगंजा पूरनगढ नानकमत्ता बताया हैं जिसके कब्जे से एक एक नीले रंग के प्लास्टिक के जरकीन में करीब 40 लीटर कच्ची शराब, तथा सोनू सिंह पुत्र अवतार सिह निवासी गिधौर के कब्जे से करीब 55 लीटर कच्ची शराब, व परमजीत कौर पत्नी अमनदीप सिह निवासी आमखेडा नानकमत्ता के कब्जे 25 लीटर कच्ची शराब, तथा शीतल कौर पत्नी पवन सिंह निवासी आमखेडा नानकमत्ता के कब्जे से करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली टीम ने उप निरीक्षक राजेन्द्र पंत,उप निरीक्षक नवल किशोर,उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक अनवर अहमद, उप निरीक्षक मनोज जोशी, अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, सिपाही प्रकाश आर्या, प्रवीन गोस्वामी, सुरेश गिरी, श्याम सिंह थापा, गिरीश चन्द्र, महिला सिपाही अमिना बानो, साजमीन शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार ।"
एक टिप्पणी भेजें