-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । उपखंड अधिकारी संग, सतर्कता विभाग की टीम ने की छापेमारी, कई विधुत चोरी करते पकड़े ।

नानकमत्ता । उपखंड अधिकारी संग, सतर्कता विभाग की टीम ने की छापेमारी, कई विधुत चोरी करते पकड़े ।

नानकमत्ता । बिजली चोरी रोकने को चलाए गए अभियान के तहत छापामार कार्रवाई के दौरान सतर्कता विभाग की टीम ने कई विद्युत चोरों को बिजली चोरी करते पकड़ा जिनके विरुद्ध विभागीय मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

          शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस सतर्कता विभाग की टीम में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल के नेतृत्व में विद्युत चोरी के खिलाफ नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम नगला, बरकी डांडी, बिरिया भूड में छापा मार कार्रवाई करने के दौरान बेअन्त सिंह पुत्र हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र कक्का सिंह, जसवन्त सिंह पुत्र अरूण सिंह, गुरदीप सिंह पुत्र राम सिंह, राजेन्द्र सिंह, गुरमेज सिंह पुत्र सिगांरा सिंह, सुखविन्दर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र सिघारा सिंह, जरनैल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह को मीटर से पहले केविल काट कर चोरी करते हुए मौके पर पकडे उक्त सभी लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी की शिकायत दर्ज कर मुकदमा दर्ज किया गया। तथा नरेश सिंह, छिन्दर सिंह, कुलदीप सिंह, रिचपाल सिंह के यहां चैकिंग की गई जिनका भार (भार) सही पाया गया। टीम में उपखण्ड अधिकारी हर्षित जायसवाल, सहायक अभियंता विजिलेन्स पुनीत कुमार, अवर अभियंता कपिल सैनी, लाईन मैन प्रत्यक्ष सिंह, मिथुन, अधिशासी अभियन्ता चंदन सिंह बस्नेत,  व कश्मीर सिंह आदि लोग थे, उपखण्ड अधिकारी ने बताया यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।


 



0 Response to "नानकमत्ता । उपखंड अधिकारी संग, सतर्कता विभाग की टीम ने की छापेमारी, कई विधुत चोरी करते पकड़े ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article